भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लगेगा रक्तदान शिविर

कोरोना फाईटर्स को समर्पित रहेगा रक्तदान शिविर

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)19 मार्च। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीन्द्र मूंड ने बताया कि राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रभारी एडवोकेट मन्जू तौंगड के निर्देशानुसार राजस्थान यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विधायक मुकेश भाकर के नेतृत्व में राजस्थान भर में जिला मुख्यालयों पर भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि को वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने वाले बहादुर भारतीय कोरोना फाईटर्स को समर्पित करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे है।

मूंड ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित भारत स्काउट एवं गाईड कार्यालय में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता 21 मई को सुबह 8 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रक्तदान करेेंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा चयनित किये गये गरीब, बेसहारा 51 परिवारों को राशन सामग्री के किट वितरित किये जायेगें। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की फोटो प्रतिमा पर रक्तदाताओं द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित कर याद किया जाएगा।

You might also like