सूबेदार जगमाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि मनाई
रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रहण
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)12 मई। तातीजा ग्राम पंचायत की गलदरियों की ढाणी में नायब सूबेदार जगमाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुर्जर समाज तहसील अध्यक्ष प्रभु राजोता एवं महिपाल दौराता मौजूद थे। अतिथियों ने सूबेदार जगमाल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी में अन्न दान किया जा रहा है जिससे एक समय की भूख मिट सकती है लेकिन रक्त की एक बूंद से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाना परिजनों की अच्छी पहल है। प्रीतम शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में जेजेटी ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रहण किया। सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग कर लोकडाउन की पालना करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संत कुमार, रामनरेश, ब्रहम प्रकाश शास्त्री, सुरेंद्र कुमार, धूडा राम, कैप्टन राजेंद्र शर्मा, सहीराम, अजय कसाना, रामकुमार, महेंद्र शास्त्री, मनोज शर्मा आदि ने शिविर में सहयोग किया।