रक्तदान शिविर का आयोजन

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)28 मई। विनायक दामोदर वीर सावरकर की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राजकीय चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक अभिनेश महर्षी ने कहा कि नर सेवा नारायणी सेवा में रक्तदान एक महान पूनित कार्य है।

आयोजित शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हुआ जबकि 246 लोगों द्वारा रक्तदान पंजीकरण करवाया गया। शिविर में कई भाजपाई उपस्थित थे।

You might also like