भाजपा: 13 ग्राम पंचायतों में भेजी 20 हजार राशन सामग्री किट

प्रत्येक ग्राम पंचायत में भेज रहे मास्क

चूरू,(पीयूष शर्मा)18 मई। उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को पंचायत समिति में कोई भूखा ना सोए अभियान के सातवें चरण के तहत 13 ग्राम पंचायतों में जरूरतमंद लोगों के लिए 20 हजार राशन सामग्री किट भिजवाए।

राठौड़ ने इस दौरान आसलखेड़ी, पीथीसर, घंटेल, बालरासर, ढाढ़रिया, जासासर, नाकरासर, जसरासर, सातड़ा, मौलीसर, बीनासर, कड़वासर व सहजूसर आदि ग्राम पंचायतों के लिए राशन सामग्री रवाना की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में मास्क भिजवाए जा रहे हैं। ताकि गांवों में कोरोना का संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

राठौड़ ने बताया कि चूरू के भामाशाह भगवानदास विजयकुमार सातड़ेवाला सहित अन्य दानदाताओं के सौजन्य से अब तक चूरू विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत तक गौशालाओं के लिए तरबूज व सब्जियां भिजवाई जा चुकी हैं। लहर कंपनी के मालिक राजकुमार अग्रवाल, रमेशचंद्र अग्रवाल के सौजन्य से 6100 चरण पादुकाएं प्रवासी श्रमिकों को वितरित की गई है।

इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, भाजपा नेता विक्रम कोटवाद, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, रणवीर कस्वा, उम्मेद सिंह भाकर, आईटी सहसंयोजक सुरेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

You might also like