टिड्डी दलों से फसलों के नुकसान की गिरदावरी करवाकर तुरन्त किसानों को मुआवजा दें राज्य सरकार-सीताराम नायक

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी )18 मई। खाजूवाला विधानसभा के छतरगढ़, राणेर, शेरपुरा सहित दर्जनों गांवों में टिड्डियों का आतंक व दर्जनों गांवों में पैर पसार चुकी है। देहात कांग्रेस महासचिव सीताराम नायक ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को पत्र भेजकर किसानों की फसल नुकसान की तुरन्त गिरदावरी करवाकर मुवावजा देने की मांग की हैं। प्रशासन से मांग करता हूं कि आप तुरन्त टीडी दल को खत्म करे ओर टिड्डी नियंत्रण स्प्रे का छिड़काव करे। किसानों की कपास व नरमें कि फसल चौपट हो गईं। जिन किसानों का फसल का नुकसान हुआ है।उनकी गिरदावरी करके किसानों को तुरन्त मुवावजा दे।ज्ञात रहे जब बाड़मेर में टिड्डियों ने प्रवेश किया था तब मैंने कृषि मंत्री को मेल भेजकर टिड्डियों को खत्म करने की मांग की थी ताकि। टिड्डी अन्य क्षेत्रों में ना फैले। नायक ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी व लोकडाउन का सामना करने से पहले ही किसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था और ये ऊपर से टिड्डी दल का हमला असहनीय हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री को इसमे तुरन्त संज्ञान लेकर केंद्र सरकार से बड़ा राहत पैकेज किसानों को देना चाहिए ताकि किसान वापिस अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

You might also like