रीजनल डायरेक्टर ने प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र वितरण की

नवरतन वर्मा

चूरू/ रतनगढ़ (नवयत्न )। स्थानीय राजकीय जालान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत इ एल पी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समर्पित स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्हें साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के, रीजनल डायरेक्टर एस पी भटनागर ने सार्थक तरीके से स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए उनकी भूमिका से अवगत कराया। अतिविशिष्ट अतिथि सुबोध जैन पीजी कॉलेज जयपुर के डॉ विशाल गौतम ने स्वयंसेवकों से सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर सहभागिता का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के सौरभ शुक्ला ने स्वयंसेवकों को तकनीकी रूप से साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष गंगाजल से दीप प्रज्वलन कर हुई, त्पश्चात मां सरस्वती की स्वयंसेवकों ने वंदना की।नो वेस्टे वाटर डे के इन्नोवेटर डॉ त्यागी ने महाविद्यालय में जल संरक्षण की दिशा में वर्ष 2019 से चलाए जा रहे मिशन के बारे में विस्तार से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने जल संरक्षण की शपथ पर हस्ताक्षर भी किए । अतिथियों का राष्ट्रीय सेवा योजना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा का अपर्णा पहनाकर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का बैज लगाकर, श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत स्वयंसेवकों को रीजनल डायरेक्टर की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए गए, साइबर सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम का समापन हुआ। वहीं बढ़ती हुई गर्मी में, बेजुबा परिंदों के लिए परिंडे बांधे गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर के सी जोशी ने की। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा रेखा शर्मा ने स्वयं सेवकों को माय भारत की विस्तार से जानकारी दी।

You might also like