रामलीला के लिए भूमि पूजन के साथ लगाई धर्म ध्वजा

निसं
झुंझुनूं (नवयत्न)। गांधी चौक स्थित रामलीला मंच पर 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को भूमि पूजन के साथ धर्म ध्वजा लगाई गई। श्री रामलीला परिषद के सचिव दिनेश शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच श्री गणेश पूजन और बल्ली पूजन करवाया। इसके बाद मंच निर्माण का कार्य शुरू किया गया। पूजन कार्यक्रम में परिषद के संयोजक संजय सैनी, डॉ. कमल मल्होत्रा, बाबूलाल टेलर, जुगल किशोर सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि इस बार परिषद की 70वीं रामलीला आयोजित होगी। रामलीला को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिषद अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया के निर्देश पर मंच सज्जा और टेंट लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

You might also like