मरम्मत पूरी, फिर भी ताले में बंद सार्वजनिक शौचालय

बाबूलाल वर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मरम्मत के बाद भी सार्वजनिक शौचालय कई महीनों से बंद पड़ा है। मुख्य द्वार पर ताला लगा होने से कलेक्ट्रेट और कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट में रोजाना बड़ी संख्या में लोग सरकारी कामकाज के लिए पहुंचते हैं। वहीं, पास स्थित कोर्ट परिसर में भी सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय की मरम्मत का काम काफी समय पहले पूरा हो चुका है। इसके बावजूद इसे आमजन के लिए नहीं खोला गया। लोगों का सवाल है कि जब शौचालय तैयार है तो इसे खोलने में देरी क्यों की जा रही है और आखिर किस ‘शुभ मुहूर्तÓ का इंतजार है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शौचालय को जल्द खुलवाने के साथ नियमित साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

You might also like