रिको औद्योगिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)8 मई। रिको औद्योगिक संघ के अध्यक्ष धन्नाराम सुथार के नेतृत्व में 2 प्रतिशत बढ़ी हुई कृषि उपज मण्डी शुल्क के विरोध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया राजस्थान सरकार जयपुर के नाम उपखण्ड अधिकारी गौरव सैनी को सुपुर्द किया। ज्ञापन में लिखा कि राजस्थान सरकार ने कृषि उपज मण्डी शुल्क बढ़ाकर 1.60 प्रतिशत से 3.60 प्रतिशत कर दिया गया है। जिससे इस कोरोना महामारी के विश्व व्यापी मन्दी के दौरान व्यापार में बहुत बड़ा नुकसान होगा। कृषि उपज मण्डी शुल्क बढऩे से सभी खाद्य पदार्थ एवं लकड़ी से संबंधित व्यापार पर बड़ा असर पड़ेगा, जिसमें हैण्डीक्राफ्ट भी सम्मिलित है। सरकार के इस फैसले से रिको औद्योगिक संघ ने विरोध दर्ज करते हुए हैण्डीक्राफ्ट एवं लकड़ी के व्यापारियों ने व्यापार बन्द करने का निर्णय लिया है। उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि जब तक सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती तब तक व्यापार बन्द रखें जायेंगे। इस अवसर पर रिको सचिव बनवारीलाल मण्डा, कोषाध्यक्ष मूलचन्द सिंधी, हनुमान सिंघानिया, हरिप्रसाद बबेरवाल आदि थे।

You might also like