1350 लोगों को पिलाया रोग प्रतिरोधक काढ़ा

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)24 मई। राजकला कॉम्पलेक्स के पास स्थित श्रीकृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पर लोगों में रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करने वाला आयुर्वेदिक काढ़े का निशुल्क वितरण किया गया।

श्रीकृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक गव्यसिद्ध डॉ गणेश चेतीवाल ने बताया कि तीन दिवसीय रोग प्रतिरोधक काढ़ा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा एवं वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा ने किया। इस मौके पर डॉ गणेश चेतीवाल ने लोगों को प्राणायाम, स्वस्थ दैनिक दिनचर्या, आहार-विहार, कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दी।

चेयरमैन मधु शर्मा ने कोरोना वायरस के प्रति सजग व जागरूक रहकर सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर महेश शर्मा, महेंद्र कुमार, केदारनाथ डायल, सीताराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेश सोनी, गोपाल निर्मल, शेखर डायल, दीपक सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।

You might also like