कोरोना योद्धा सफाईकर्मियों का हुआ सम्मान
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)24 मई। स्थानीय एन के लोहिया स्टेडियम में सफाईकर्मी कोरोना योद्धाओं का सम्मान पुष्प वर्षा कर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने किया।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड मंत्री मोहित बोचीवाल, बार कोंसिल अध्यक्ष एडवोकेट भीमशंकर शर्मा, मूलचन्द तिवाड़ी, राजेन्द्र गिड़िया, सुभाष पारीक, नरेन्द्र भाटी, मूलचन्द सांखला, हरीप्रसाद शोभासरिया, अशोक दर्जी व प्रेम प्रकाश तूनवाल ने लॉक डाउन में सफाईकर्मियों द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिये सभी कोरोना योद्धाओ का आभार प्रकट किया।