विराट और रोहित में कौन बेस्ट है
नई दिल्ली,15 मई। मोहम्मद शमी ने बताया कि भारतीय कप्तान विराट कोहली किस कदर रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का आनंद उठाते हैं। विराट कोहली भी कई बार कह चुके हैं को वो भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की सहज हिटिंग को काफी पसंद करते हैं। अब मोहम्मद शमी ने इंडिया टीवी के साथ चैट करते हुए बताया कि विराट और रोहित में कौन बेस्ट है। हालांकि शमी से ये सवाल एक प्रशंसक ने पूछा था।मो. शमी ने विराट और रोहित के बारे में बात करते हुए कहा कि दोनों के बल्लेबाजी नंबर में अंतर है और दोनों का स्टाइल भी अलग है साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों का गेम के प्रति अलग-अलग एप्रोच है। इनमें से एक काफी आक्रामक हैं तो दूसरे बहुत ही शांत हैं। अगर आप विराट से भी पूछें तो वो भी ये मानेंगे कि उन्हें रोहित को बल्लेबाजी करते देखना काफी पसंद है। ये सिर्फ विराट की बात नहीं है दुनिया का कोई भी बल्लेबाज रोहित के बारे में यही कहेगा। शमी ने कहा कि अगर आप मुझसे पूछेंगे कि दोनों में से बेस्ट कौन हैं तो मैं नहीं बता पाउंगा क्योंकि दोनों ही टॉप पर हैं। मैं फैंस से यही आग्राह करूंगा कि ऐसे सवाल ना पूछें और विवाद खड़ा करने की कोशिश ना करें। शमी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप पहले वो आइपीएल के आयोजन का समर्थन करते हैं। अगर ऐसा होता है तो इससे तैयारी का अच्छा मौका मिलेगा। आइपीएल और टी20 वर्ल्ड कप एक जैसे प्रारूप ही हैं और अगर आइपीएल टी20 वर्ल्ड कप से पहले नहीं हो पाता है तो कुछ टी20 मैच जरूर होने चाहिए जिससे कि लय हासिल हो सके।