चुनाव से पहले एनओसी की भीड़, 7 दिन में 557 जारी

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच नगर परिषद में इन दिनों एनओसी लेने वालों की भीड़ बढ़ गई है। पिछले 7 दिनों में 557 एनओसी जारी की गई हैं। एनओसी के लिए आवेदन करने के दौरान लंबे समय से बकाया नगरीय निकाय टैक्स भी जमा कराया जा रहा है। इससे नगर परिषद को राजस्व मिलने के साथ बकाया वसूली भी हो रही है। नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार पिछले सात दिनों में 2 लाख 60 हजार 485 रुपए टैक्स के रूप में जमा हुए हैं। चुनाव में पार्षद पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ एनओसी की मांग और बढऩे की संभावना है। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को जरूरी दस्तावेजों के लिए नगर परिषद से एनओसी लेनी होती है। ऐसे में चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे दावेदार नगर परिषद पहुंच रहे हैं। एनओसी के साथ बकाया टैक्स जमा होने से परिषद की पुरानी वसूली भी तेज हो गई है।

You might also like