राज्य स्तरीय समारोह में मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित होंगे सबलानिया
झुंझुनू (दैनिक नवयत्न )। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार अवार्ड समारोह का आयोजन 09 से 12 फरवरी 2026 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर पर किया जाएगा।
सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि यह राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य आयोजित किया जाएगा ।
इस अवसर पर नवलगढ निवासी शिक्षा के क्षेत्र में राज्य पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत शिक्षक, जिले के जिला कमिश्नर (हेडक्वार्टर), राष्ट्रीय ट्रेनिंग टीम के सदस्य रामावतार सबलानिया को स्काउट गाइड संगठन में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सबलानिया की विशिष्ट उपलब्धि पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त अशोक कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मील, स्काउट गाइड जिला अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा , सी. ओ. स्काउट महेश कालावत, रेलवे वाणिज्यिक अधिकारी ओम प्रकाश आर्य, सी ओ गाइड प्रियंका कुमारी,नवलगढ़ सचिव अर्जुन सिंह, शिव प्रसाद वर्मा, डॉ.संजय सैनी,विजेता कुमारी,सुदेश कुमार , महेश कुमार, कपिल शर्मा, महेंद्र सैनी, सुनील, धर्मपाल सिंह एवं जिले की टीम के विभिन्न पदाधिकारियों ने सबलानिया को बधाइयां, शुभकामनाए प्रेषित की।