सड़क हादसे में यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व गुड़ावड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि की मौत

सालासर,(दिनेश स्वामी)18 मई। रविवार रात को चूरू जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व गुड़ावड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार रात करीब 10 बजे नेशनल हाइवे नम्बर 58 पर शोभासर पुलिया के पास डिजायर कार ने स्कूटी पर सवार होकर जा रहे युवा नेता को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी करीबन 500 मीटर की दूरी तक पलटी खाते हुए चली गई और गड्ढे में जाकर गिर गई। थानाधिकारी महेन्द कुमार सैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली जिस पर मौके पर पहुंचकर स्कूटी पर सवार व डिजायर गाड़ी के चालक को सालासर के राजकीय अस्पताल लाया गया जहां पर यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ ढुकिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं डिजायर गाड़ी के चालक का प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। शव को सालासर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डिजायर गाड़ी के चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवा नेता के मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सरपंच प्रतिनिधि होने के कारण इस लॉक डाउन के दौर में पहले दिन से ही जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में लगा हुआ था।

You might also like