दूल्हा पांच बारातियों के साथ पहुंचा दुल्हन लेने

लॉक डाउन में सादगीपूर्ण शादी से दिया समाज को संदेश

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)19 मई। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों ने अपनी दिनचर्या में बदलाव शुरू कर दिए। पहले जहां शादियों में अनावश्यक खर्च किया जाता था। जिसकी वजह से गरीब लोगों के लिए विवाह का आयोजन करना बड़ा मुश्किल काम होता था। कोरोना महामारी ने इसे आसान बना दिया। लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए सादगीपूर्ण विवाह आयोजित कर समाज को अच्छा संदेश दे रहे हैं।

देवरोड़ निवासी रामस्वरूप किरोड़ीवाल ने अपने पोते अनुज की शादी नूनियां गोठड़ा निवासी महावीर प्रसाद की पुत्री अनू के साथ 18 मई की तय कर रखी थी। लॉक डाउन के दौरान लगी पाबंदियों को देखते हुए लड़के के पिता संजय कुमार ने सिर्फ पांच लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचकर बेहद सादगीपूर्ण तरीके से शादी का आयोजन करके समाज को कम खर्च में शादी करने का संदेश दिया। इस दौरान बारातियों व घरातियों ने मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए शादी का आयोजन किया गया। संजय कुमार ने पीएम केयर फंड में 11सौ रूपए की सहायता देने का निर्णय लिया।

 

You might also like