बढ़ती गर्मी के चलते पालिका ने करवाया सड़कों पर पानी का छिड़काव

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)28 मई। बढ़ते तापमान एवं लू के प्रकोप के चलते नगरपालिका प्रशासन तथा नगरपालिका अध्यक्ष रजिया गहलोत ने फायर ब्रिगेड के माध्यम से शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया।

चालक जगदीश प्रसाद ने बताया कि मोहता कन्या विद्यालय से जोगी आश्रम, शीतला बाजार, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन आदि प्रमुख सडक़ों पर पानी का छिड़काव करवाया। जिसके कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। इससे पहले पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर फायर ब्रिगेड को रवाना किया। इस अवसर पर पार्षद गण भी उपस्थित थे।

You might also like