ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का हुआ आयोजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  जिले के कस्बा पड़िहारा में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 राजस्थान सरकार का आम ग्रामीण जनता के द्वार तक पहुंचने का एक सार्थक प्रयास है, जिसमें आम ग्रामीण की समस्याओं का सरकार के 27 विभागों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया जाता है। यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह उद्गार पूर्व विधायक अभिनेष महर्षी ने ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्राम पंचायत पड़िहारा में प्रकट किए। इस अवसर पर महर्षी द्वारा पट्टा वितरण करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए 10 पट्टों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशासक जगजीतसिंह राठौड ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से राजस्थान सरकार ने आम जनता को जो राहत देने का कार्य किया है, वह स्वागत योग्य है। उपखण्ड अधिकारी मिथीलेश कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग में नाम दुरूस्तीकरण, भूमि नामांतरण, अंतकाल नामांतरण, पंचायतीराज विभाग द्वारा पट्टा निर्माण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजियन का कार्य किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा मरीजों की ब्लडप्रेसर जांच सहित अन्य बिमारियों का उपचार किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में मौसमी बिमारी से बचाने के तरीके बताते हुए दवाओं का वितरण किया। शिविर में विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, आयुर्वेद विभाग सहित अन्य विभागों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में पूर्व प्रधान अर्जुनसिंह फांसा, भाजपा नेता हिम्मतसिंह मालासी, दीनदयाल पारीक, श्योपाल रूखासर, तहसलीदार हरदीपसिंह, प्रगति प्रसार अधिकारी संजय कुमार पारीक, ग्राम विकास अधिकारी मघाराम बामणियां, राकेश जाट पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक संगीता, पशुपालन अधिकारी डॉ. हुणताराम मीणा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You might also like