संविदा कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है सरकार
कर्मचारियों ने जताया विरोध
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)7 मई। संविदा कर्मियों का गुरूवार को सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में काली पट्टी बांधकर कार्य किया और अपना विरोध जताया। मुख्यमंत्री जांच योजना के तहसील अध्यक्ष संजय भूरिया ने बताया कि सभी संविदा कर्मी अल्प वेतन भोगी है इस वैश्विक महामारी में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य कर रहे हैं। सरकार के सभी दिशा निर्देशों की पालना भी कर रहे हैं कार्मिकों ने अभी तक एक भी छुट्टी नहीं ली है लेकिन सरकार उनकी लगातार अनदेखी कर रही है। मुख्यमंत्री जांच योजना में लगे लैब सहायक, असिस्टेंट रेडियोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मी सभी सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें नियमित किया जाए साथ ही संविदा कर्मी ने बताया कि लैब सहायक भर्ती 2 वर्ष से अटकी पड़ी है सिर्फ उनकी प्रोविजन सूची जारी होनी बाकी है लेकिन सरकार लैब टेक्नीशियन की भर्ती निकाल रही है और लैब सहायक की अनदेखी कर रही है। इस महामारी में लैब सहायक बिना रुके, बिना थके अपना संपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में अब राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन का सहारा लिया है। संविदा कर्मियों ने नर्सिंग अधीक्षक जगदीश सिंह शेखावत को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और मदद की गुहार लगाई है। इस मौके पर लीलाराम गुर्जर, विकास जांगिड़, रजत शर्मा, प्रदीप जांगिड़, अजय सुरोलिया सुनील कुमार जगमोहन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।