सरकारी कर्मचारियों को कम मिलेगा जून माह का वेतन मई के बिल में होगी तीन माह की बीमा प्रीमियम कटौती

चूरू,(पीयूष शर्मा)27 मई। चूरू जिले में अनेक सरकारी महकमों के कई कर्मचारियों को जून माह का वेतन कम मिलेगा।जिन कार्मिकों की माह मार्च 2020 के वेतन से प्रथम बीमा कटौती होनी थी। मगर माह मार्च 2020 के वेतन से वेतन आस्थगित होने के कारण अब तक यह कटौती नहीं हुई है। माह अप्रैल 2020 के वेतन से भी कटौती नहीं हुई हैं। वे कार्मिक माह मई 2020 के वेतन से विकल्प अनुसार बीमा प्रीमियम कटौती करवा सकेंगे। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक महिपाल मोटसरा ने बताया कि मई 2020 के वेतन से तीन माह की बीमा प्रीमियम कटौती, मार्च, अप्रैल व मई 2020 की जायेगी। माह अप्रैल 2020 के वेतन से कटौती करवा चुके कर्मचारी मई 2020 के वेतन के साथ दो माह की कटौती करवाएंगे।
नियमित समस्त कार्मिकों के लिए मार्च 2020 के वेतन से बीमा कटौती परिवर्तित दर से करवाई जानी है। इसके अतिरिक्त विकल्प प्रपत्र भी कार्मिक द्वारा इसी माह में अधिक जोखिम हेतु प्रस्तुत किया जाना था। परिवर्तित कटौती के आधार पर अधिक समाश्वासन विभाग द्वारा जारी किया जाता है। सहायक निदेशक ने बताया कि कार्मिक मई 2020 के वेतन से यह परिवर्तित विकल्प के अनुसार बीमा प्रीमियम की कटौती करवा सकेंगे। यानि मई 2020 के वेतन से तीन माह के एरियर भी बीमा प्रीमियम की कटौती, मार्च, अप्रैल व मई 2020 की कटौती करवाई जाएगी। ऐसे कार्मिक जिनके द्वारा माह अप्रैल 2020 के वेतन से कटौती करवाई गई है। वे मई के वेतन के साथ दो माह की कटौती करवाएंगे।

You might also like