सरकारी कार्यालयों में मास्क वितरित

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)21 मई। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सेवाभावी लोगों द्वारा कर्मचारियों को मास्क वितरित किए गए। पंचायत समिति कार्यालय चिड़ावा में कार्यरत स्टाफ को स्वच्छता अभियान की जिला ब्रांड अम्बेसडर अंकिता क्यामसरिया ने नि:शुल्क मास्क बांटे। अंकिता ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी दारा सिंह को मास्क देकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद पंचायत समिति कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के कार्मिकों को मास्क प्रदान किए।

You might also like