कोरोना: सुरक्षा के लिए केश कलाकारों को पीपीई किट देने की मांग

सेन सेवा समिति अध्यक्ष कपिल भाटी ने सौंपा ज्ञापन

चूरू,(पीयूष शर्मा)21 मई। सेन सेवा समिति के अध्यक्ष कपिल भाटी ने गुरुवार को कलक्टर संदेश नायक को ज्ञापन सौंपकर जिलेभर में काम कर रहे केश कलाकारों को कोरोना से सुरक्षा के लिए पीपीई किट उपलब्ध करवाने की मांग की।

इस दौरान अध्यक्ष भाटी ने कलक्टर को अवगत करवाया कि चूरू जिले में करीब 950 दुकानों पर केश कलाकार काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण व चूरू जिला ग्रीन जोन में आने के बाद सेन समाज के 40 फीसदी केश कलाकारों ने अपने परिवार का पालन पोषण करने की मजबूरीवश जान का जोखिम उठाकर दुकानें खोली हैं। लॉक डाउन के दौरान इन्होंने अपनी सैलून की दुकानें पूर्णतया बंद रखी थी। केश कलाकारों के भविष्य व उनकी सुरक्षा को देखते हुए इन्हें दुकान पर पीपीई किट, मास्क, ग्लव्ज, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध करवाए जाएं।

जिले में यहां इतनी हैं सैलून की दुकानें
अध्यक्ष भाटी के मुताबिक चूरू 165 दुकानें, सरदारशहर में 150, रतनगढ़ में 105, तारानगर में 80, राजगढ़ में 120, सुजानगढ़ में 135, सालासर में 40, राजलदेसर में 55, पडि़हारा में 25, बीदासर में 45 व तालछापर में करीब 30 दुकानें संचालित हैं।

You might also like