सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)19 मई। बाढ़ की ढाणी तन त्यौन्दा में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला सामने आया है। खेतड़ी तहसीलदार को ज्ञापन देकर सरकारी भूमि पर किये जा रहे अवैध कब्जे को हटाने की मांग की गई है। मेहाड़ा गुर्जरवास निवासी ग्यारसीलाल, कृष्ण कुमार व रामसिंह ने ज्ञापन देकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया है कि उनके खातेदारी कृषि भूमि के पास सरकारी जमीन है। जिस पर इन दिनों कोई जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। अपनी जमीन साबित करने के लिए रातोंरात उसको जेसीबी मशीन से समतल कर एक मकान का निर्माण करवा लिया। जेसीबी चलाने और निर्माण की हल्का पटवारी को शिकायत की, परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई। ज्ञापन में यहां अवैध शराब जैसे धंधे का अंदेशा जताया गया है। इसलिए तहसीलदार से किसी भी अनहोनी घटना से पहले ही अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है।

You might also like