सरपंच ने खिलाया गायों को हरा चारा

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)19 मई। निकटवर्ती ग्राम पंचायत लोढ़सर के सरपंच कन्हैयालाल शर्मा ने गौशाला में गायों को हरा चारा रिजका खिलाकर केबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलजाल मेघवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सरपंच कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि 1980 के बाद से मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के द्वारा करवाये गये विकास कार्यो से ही सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बही है और लाखों लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, बजरंग शर्मा, किशनलाल मेघवाल, मिलाराम ढ़ाका, राजेंद्र प्रजापत आदि भी मौजूद रहे।

You might also like