बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार को लेकर विषय विशेषज्ञों की बैठक आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार को लेकर विषय विशेषज्ञों की बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार में सीबीईओ बबलेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों एवं संबंधित शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में गत बोर्ड परीक्षा परिणाम का विषयवार विश्लेषण करते हुए कम परिणाम वाले विषयों एवं विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा की गई। विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की विषयगत कमजोरियों को चिन्हित कर उनके निराकरण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। बैठक में कक्षा 10 व 12 के लिए आगामी 15 दिवस में बल्यू प्रिन्ट अधारित मॉडल पेपर व नोटस तैयार करने का निर्णय लिया गया बॅठक में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। बोर्ड परीक्षा की तैयारी, पाठ्यक्रम की समयबद्ध पूर्णता, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, नियमित टेस्ट एवं अभ्यास प्रश्नपत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विषय विशेषज्ञों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास, नियमित अभ्यास एवं विद्यार्थियों की व्यक्तिगत प्रगति की निगरानी आवश्यक है। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी शिक्षकों को पूरी गंभीरता एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में सीबीईओ बबलेश शर्मा, एसीबीईओ सजय शर्मा, एसीबीईओ राजवीर सिंह, आरपी शीशपाल, आरपी भोजराज, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कड़वासरा, देवाराम नेण आदि उपस्थित रहें।

You might also like