स्वतंत्रता सेनानी को नमन करने वालो का लगा तांता
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)10 मई। देवरोड़ के पास पिलानी रोड स्थित चिड़ासन की ढाणी में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव सिंह कुल्हार को श्रद्धाजंलि देने वालो का तांता लगा रहा। चिड़ावा के पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, समाजसेवी शीशराम हलवाई, लोहिया स्कूल के संचालक रामसिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, राजवीर सिंह डूडी, डॉ राजेश भूकर, राजेंद्र डांगी, सिंहराम बिजारणिया सहित अनेक लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके पुत्र व किशोरी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक विजय सिंह कुल्हार, विजय गैस एजेंसी के संचालक वीरेंद्र कुल्हार व शिक्षक अशोक कुल्हार को ढांढस बंधाया।