स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव का निधन
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)8 मई। आजादी की लड़ाई के पुरोधा स्वतंत्रता सेनानी देवरोड़ के सत्यदेव सिंह कुल्हार का शुक्रवार को निधन हो गया। वे लगभग 96 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पिलानी रोड़ स्थित चिड़ासन की ढाणी तन नरहड़ में किया गया। राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में उपखंड अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़, पुलिस उपाधीक्षक रघुवीर प्रसाद शर्मा, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, पीसीसी सदस्य विनोद पूनिया सहित अनेक लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। उनके पुत्र व किशोरी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक विजय सिंह कुल्हार, विजय गैस एजेंसी के संचालक वीरेंद्र कुल्हार व शिक्षक अशोक कुल्हार, इंजीनियर संजय कुल्हार ने मुखाग्नि दी। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके निधन पर कांग्रेस नेता श्रवण कुमार, पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, समाजसेवी शीशराम हलवाई आदि ने शोक व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता सेनानी कुल्हार को एक महान गांधीवादी विचारक एवं सच्चा देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी बताया।