पर्यावरण बचाओ पद यात्रा ने दिया प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में पांच दिन से राजगढ से खेजङली के लिए निरन्तर पैदल चली आ रही पद यात्रा का आगमन होने पर यात्रा के प्रमुख प्रचारक रतनदास महाराज व नरेश महाराज का अजितसरिया श्री गायत्री आदर्श विद्या मन्दिर में पार्षद सुनील कम्मा व पार्षद रामधन महर्षि ने स्ववागत कार्यक्रम की अगवानी की। इस अवसर पर रतनदास महाराज ने बच्चों को जन्मदिन पर वृक्षारोपण का संकल्प कराते हुए व्यसन मुक्त जीवन जीने को प्रेरित किया। बिस्कुट, टाफी, करकुरे, मोबाइल आदि से बचने व प्राकृतिक आहार लेने एप्लास्टिक का प्रयोग न करने की सलाह दी। माता अमृतादेवी का उदाहरण देकर उन्होंने गौ उपयोगिता व कृषि में यूरिया के नुकसान से अवगत कराया। यह पैदल यात्रा पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाती हुए गुरु जम्भेश्वर के धाम मुकाम होते हुए खेजङली, जोधपुर तक जायेगी। पूरी यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो तीन स्कूलों व रात्रिकालीन सत्संग होती है, जिसमें केवल पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता सिखाई जाती है। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मोहन स्वामी ने किया। लक्ष्मीकांत पचलंगिया, शाहरुख निर्वाण, योगिता स्वामी, पुष्पा, साजिदा, राधा, हंसराज, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक गोपाल स्वामी ने आभार प्रकट किया।

You might also like