कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को किया याद

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय स्थानीय विधायक निवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को याद किया गया। इसके पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और नैतिक शक्ति के माध्यम से देशवासियों को एकजुट किया तथा स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने, सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाने, स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सद्भाव मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश का कुशल नेतृत्व किया। जय जवान, जय किसान का उनका अमर नारा देश की सुरक्षा और अन्नदाता के सम्मान को एक साथ जोड़ने वाला संदेश बना। इस अवसर पर अरविंद चाकलान, अजय बंसिया, इलियास खान, सुरेंद्र हुड्डा, फकीर चंद दानोदिया, सज्जन बाटड़, मुख्तयार खान, भंवर जसेल, वीरेन्द्र कुमार बुनकर, निरंजन तामडायत, रोहित पंवार, जुगल किशोर खटीक, अमित चौधरी, नरेश भार्गव, विश्वनाथ सोडा, विजय कुमार माली, जितेन्द्र मेघवाल, कोमल पंवार, धीरज जांगिड़, दलीप बिस्सू, भागीरथ खीचड़, फारुख खान, ओमप्रकाश भार्गव, जगदीश, जाकिर, संदीप भार्गव, मधुसूदन स्वामी, तेजाराम मेघवाल, भीष्म इंदौरिया, देवीलाल सांखला, सुनील सेवदा, राकेश मेघवाल, श्रवण जोइया, सुशील सैनी, चरण सिंह कोका, संजय पुरोहित, डूंगर राम मेघवाल, ताराचन्द ढाका, पदमाराम, सांवरमल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

You might also like