स्कूली बच्चों ने किया एक्वा इंडस्ट्रीज का दौरा
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। खण्डेला की राजकीय पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने रींगस की केआरएम एक्वा इंडस्ट्रीज का दौरा कर फैक्ट्री की कार्य प्रणाली के बारे में जाना। निदेशक कैलाश कुमावत, राजीव मोहन पारीक व मुकेश जांगिड़ ने बच्चों को बताया कि फैक्ट्री में पानी का शुद्धिकरण, उत्पादन एवं पैकेजिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने बच्चों को औद्योगिक प्रणाली के बारे में बारिकी से समझाया। प्लाट में पानी की बोतलों में पैकेजिंग की पूरी प्रक्रिया को बच्चो ने अवलोकन किया। जिज्ञासु बच्चों ने बोतल बड़ी कैसे होती है इसके बारे में भी जानकारी जुटाई। इस दौरान कक्षा 9 व 10 के 51 से अधिक बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर महावीर पारीक, संजय यादव, गौरव यादव, विष्णु शर्मा, ओम प्रकाश सहित अनेक कर्मचारियों ने बच्चों को प्रक्रिया समझाई।