सूने मकान में चोरी, नकदी व जेवरात पार
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय वार्ड नं. 20 में स्थित तेलियान स्कूल के पास स्थित एक सूने मकान में चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार मकान मालिक बाबूलाल खींची का लड़का मोहम्मद अली 24 सितंबर को यहां से कोलकाता गया था। इसके बाद मकान बंद था। बुधवार को सुबह पड़ोसी ने दरवाजा खुला देखा तो, रिश्तेदारों को जानकारी दी। पुलिस को सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। पार्षद रफीक खींची सहित अनेक लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की। मकान मालिक के रिश्तेदार गफूर खींची ने बताया कि रात के 1 बजे तक हम लोग चौकमें बैठे थे, फिर भी चोरी हो जाना आश्चर्यजनक बात है। गफूर खिची ने बताया कि 2 लाख 40 हजार नकद, 6 भरी सोना, 70 भरी चांदी के आभूषण व अन्य घरेलू सामान चोरी हो गया है। फर्नीचर, अलमारी के ताले टूटने से भी काफी नुकसान हुआ है।