दिनदहाड़े थाने से कुछ दूर से स्कूटी चोरी
डी के सैनी
जयपुर (दैनिक नवयत्न ) । राजधानी जयपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा। इसका ताजा उदाहरण राजधानी जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके के हिरण वाला बाग के पास स्थित युधिष्ठिर मार्ग सी स्कीम में देखने को मिला। यहां एक चोर ने पुलिस स्टेशन से महज कुछ दूरी युधिष्ठिर मार्ग स्थित आस्था स्क्वायर के पास बाहर खडी होंडा एक्टीवा स्कूटी चोरी कर ली। जिसकी जानकारी स्कूटी मालिक ने नजदीकी अशोक नगर थाना पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 4 बजे का है। चोर इतने शातिर थे के आसानी से इस दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस स्टेशन के इतने करीब हुई इस वारदात से इलाके में नाराजगी है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।