अमरसर सरपंच के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

एसडीएम को दिया ज्ञापन

श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)22 मई। शाहपुरा के अमरसर गांव में सरपंच ओमप्रकाश सैनी की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर 19 मई को हजारों की तादाद में सैनी समाज के कार्यकर्ताओं ने सरपंच के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया था। जिस पर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने सात दिवस में हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन को समाप्त करवाया था । 5 दिन का समय बीत जाने पर भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

पुलिस की गतिविधियां बिल्कुल निरस्त व सुस्त दिखाई देने पर शुक्रवार को सैनी युवा संगठन श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता लाल बहादुर सैनी छिलावाली ने सैनी समाज के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ श्रीमाधोपुर उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत गुप्ता को सीएम के नाम 27 मई तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करने पर 28 मई से आमरण अनशन पर बैठने का ज्ञापन दिया।

इस दौरान महात्मा फुले ब्रिगेड के महामंत्री बलदेव सैनी, राजू बागवान श्रीमाधोपुर, वार्डपंच कालूराम सैनी नांगल भीम, पीडी सैनी, राम दयाल सैनी मूंडरू, मुकेश सैनी, ख्यालीराम सैनी, मक्खन लाल सैनी सहित दर्जनों सैनी समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like