प्रशिक्षण की तामील लेने से मना करने पर वरिष्ठ अध्यापक निलंबित

जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न)। जिले में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के दौरान निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण की तामील नहीं लेने ओर मना करने पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवगांव, तहसील नवलगढ़ के वरिष्ठ अध्यापक विजेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित कार्मिक को पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के दौरान द्वितीय प्रशिक्षण में शामिल होना था, जिसकी तामील लेने से मना करने पर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित कार्मिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खेतड़ी निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें निर्वाह भत्ता देय होगा।

You might also like