शादी का झांसा देकर किया सामुहिक दुष्कर्म

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)9 मई। खरकड़ा राजपूताना की लडक़ी के साथ शादी का झांसा देकर सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि खरकड़ा राजपूताना की एक लडक़ी ने अपने ही गांव के दो भाईयों सहित उनके जीजा के खिलाफ शादी का झांसा देकर सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।

पीडि़ता ने खरकड़ा राजपूताना निवासी कृष्ण कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद, बड़ा भाई विक्रम एवं जीजा राकेश के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि 30 अक्टूबर 2019 को आरोपी दोनों भाइयों ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर जयपुर लेकर गए। वहां पर दोनों ने दुष्कर्म किया, उसके बाद कृष्ण कुमार गुजरात के वापी लेकर गया। जहां पर 6 महीने तक शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान पीडि़ता के पिता ने खेतड़ी नगर थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसकी सूचना आरोपी कृष्ण कुमार को लगी तो उसने ने पीडि़ता को धमकी देते हुए कहा कि थाने में उसके खिलाफ कोई बयान नहीं देना, अगर बयान दिए तो शादी नहीं करूंगा और तेरे से कोई दूसरा शादी भी नहीं करेगा तथा तेरे घर वालों को जान से मरवा दूंगा।

पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी 27 अप्रैल 2020 को उसे देवता गांव लेकर आया जहां पर आरोपी के दो बहनोईयों ने धमकाया तथा उसको सरकारी स्कूल में रोककर वहां भी कृष्ण कुमार ने दुष्कर्म किया। 28 अप्रैल को आरोपी का बहनोई राकेश कुमार पीडि़ता को कॉपर थाने में छोडक़र चला गया। बाहर से आने की वजह से पांच दिनों के लिए पचेरी के सिंघानिया यूनिवर्सिटी के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया।

दो मई को आरोपी पीडि़ता को गाडाखेड़ा अपनी बहन के पास लेकर चला गया जहां पर आरोपी कृष्ण कुमार ने पीडि़ता को अपने बहनोई राकेश के साथ रात बिताने के लिए कहा। मना करने पर मारपीट की व चाकू से हाथ काट दिया, फिर चाकू दिखाकर राकेश ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म कर धमकी दी कि तुझे आगे से अब यही करना है, दिल्ली ले जाकर तुझे बेच दिया जाएगा।

पीडि़ता 7 मई को बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर थाने पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

You might also like