स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी बने शंकरलाल शर्मा
विनोद स्वामी
डूंडलोद (नवयत्न)। स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा को प्रभारी व राधेश्याम सैनी को सह प्रभारी नियुक्त किया है । इस नियुक्ति से डूंडलोद नगरपालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था मे सुधार को बल मिलेगा । शंकरलाल शर्मा ने अपनी नियुक्ति को लेकर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल व स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर का आभार व्यक्त किया व नगरपालिका क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि किसी भी गली मौहल्ले में नालियों व सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायत हो तो फोटो सहित वाट्स एप करें समस्या का तुरंत निस्तारण करने के पूरे प्रयास होंगे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में आमजन की सहभागिता जरुरी है ।