ग्रामीण सेवा शिविरों में लाभार्थियों को मिल रही राहत
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में ग्रामीणों को घर बैठे राहत मिलने से उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। मंगलवार को सूरजगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अडूका व काजड़ा में आयोजित शिविरों में आने वाले परिवादियों को पुरानी समस्याओं से राहत मिली। शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा एसबीएम योजना में व्यक्तिगत शौचालय के 5 आवेदन तैयार किये गये जिससे लाभार्थी के चहरे पर खुशी की चमक देखी गई। ग्राम सेवा शिविर में प्रभारी उपखण्ड अधिकारी श्रीमति स्वाति झा, संयोजक सुरेन्द्र भाटिया, विकास अधिकारी गणेशाराम जाखड़, तहसीलदार जयसिंह मीना, सहायक विकास अधिकारी सुमन यादव, ग्राम विकास अधिकारी मुरली मनोहर चेतीवाल, पटवारी योगेश कुमार, सह-संयोजक विकास शर्मा सहित ग्रामीण मौजुद रहे।