विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय, नोखा के कला संकाय द्वारा मंगलवार को प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए शिक्षक-विद्यार्थी संवाद आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय के सदुपयोग तथा आईएएस, आरएएस जैसे उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लकड़हारे की कथा के माध्यम से समझाया कि निरंतर अपने कौशल को निखारना ही सफलता की कुंजी है। डॉ. प्रेमाराम ने परीक्षा एवं आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने पर जोर दिया। मनश्वेता राठौड़ ने सेमेस्टर प्रणाली तथा अनिवार्य विषयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्नातक (यूजी) स्तर पर प्रथम से पंचम सेमेस्टर तक क्रमश: पर्यावरण, सामान्य हिंदी/अंग्रेजी, कंप्यूटर, भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा कम्युनिकेशन स्किल्स से संबंधित विषय निर्धारित हैं। इस अवसर पर डॉ. दीपा भाटी एवं महेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, नियमित अध्ययन और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का महत्तव बताया।

You might also like