70 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)।  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिड़मलास में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अजीतसिंह दैथा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में उप जिला शिक्षा अधिकारी खेल राजेश दूत, मुकेश बगड़िया, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण सिंह तथा लक्ष्मण सैन शामिल रहे।
खेलों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व
चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान 17 वर्ष बालिका वर्ग में हीरावती प्रथम, अड़कसर द्वितीय तथा रताऊ तृतीय स्थान पर रहे। 17 वर्ष बालक वर्ग में आरपीएस मकराना, टैगोर निम्बी जोधा तथा रॉयल सैनिक परबतसर की टीमों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में धोलिया, पांचवा और रॉयल सैनिक परबतसर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 19 वर्ष बालक वर्ग में शेखावाटी मौलासर प्रथम, न्यू संकल्प पिलवा द्वितीय तथा रॉयल सैनिक परबतसर तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अड़कसर की प्रियांसी कंवर, मकराना के किशोर राज, पांचवा की कविता प्रजापत तथा पिलवा के धर्मेंद्र को बेस्ट एथलीट चुना गया। कार्यक्रम में गोपाल नेहरा पीईओ रिंगण, तापड़िया सुप्रीम फाउंडेशन के श्याम बाबू, रमेश शर्मा, विमला कड़वासरा, शिक्षक नेता नानूराम गोदारा, व्याख्याता चंद्राराम मेहरा मौजूद रहे। मंच संचालन देरतन शर्मा और गुलाब दूत ने किया।

You might also like