शर्मा बने राष्ट्रीय सचिव

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)18 मई। विप्र फाउंडेशन की वीडियो कांफ्रेंस मीटिंग हुई। मीडिया प्रभारी दुर्गेश जोशी ने बताया कि लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय कर तहसील के गांव सरदारपुरा निवासी युवा व्यवसायी तथा विफा उत्तराखण्ड प्रभारी आशीष शर्मा को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया है। बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा, दिनेश शर्मा, रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि, एडवोकेट मुकेश रामपुरा शामिल थे। बैठक में कोरोना महामारी के चलते विप्र फाउंडेशन की ओर से किए गए कार्यो की सराहना कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई।

You might also like