शर्मा उपभोक्ता समिति के खेतड़ी ग्रामीण संयोजक मनोनीत

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)19 मई। झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी ने संगठन सचिव कैप्टेन शंकर लाल महरानियां की अभिशंषा पर ग्राम शिमला निवासी आर एन शर्मा को समिति का खेतड़ी ग्रामीण संयोजक व जिला समिति सदस्य मनोनीत किया है। साथ ही शीघ्र ही कार्यकारिणी गठन करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक ग्राम में एक उपभोक्ता प्रहरी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए है। मनोयन पर शर्मा को अनेक लोगों ने बधाई दी है।

You might also like