एसएचजी महिलाओं को मिला गुणवत्ता प्रबंधन का प्रशिक्षण

अबूबकर बल्खी

लाडनूं (नवयत्न ) । एसएचजी महिलाओं का तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शनिवार को क्यूएक्यूसी. कार्यक्रम आयोजन नानूराम ब्लॉक प्रोजेक्ट मेनेजर के मुख्य आतिथ्य में समन्न हुआ।
परिवर्तन संस्था सचिव भरत राज योगी ने बताया कि लाडनूं ब्लॉक में राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) पहल के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग स्वयं सहायता ग्रुप से तीस महिलाओं ने ट्रेनिंग में भाग लिया। यह कार्यक्रम आयुक्त उद्योग, वाणिज्य एवं CSR विभाग द्वारा संचालित किया गया। जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को गुणवत्ता प्रबंधन में दक्ष बनाना है। इस प्रशिक्षण में लाडनूं ब्लॉक के तीस एसएचजी समूहों की महिला सदस्य शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उत्पाद की गुणवत्ता सुधार, बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और आय सृजन के तरीकों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण काल में नौरंग दास स्वामी और ममता, राजकुमारी, मंजू , सहित अन्य ग्रामीण और महिला समूहों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह प्रशिक्षण एसएचजी महिला उद्यमियों को उत्पाद गुणवत्ता सुनिश्चित करने, बाजार में बेहतर स्थान बनाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अवसर पर ट्रेनर किरण ने बताया कि महिलाओं को स्वयं के लधु एवँ कुटीर उधोग को विकसित करके बाजार में उच्च मूल्य में बेच करके मुनाफा कमा सकती है। महिला सदस्य ममता ने बताया कि अलग अलग स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाओं को फील्ड की विजीट करवाते हुए जानकारी प्रदान की गई।

You might also like