नगर निगम चुनावो की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित

कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न) । आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर कस्बे के श्री श्याम सेवा सदन में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग का आयोजन किया। बैठक के दौरान पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पुनियां सहित वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर चुनावों में भाग लेकर बूथों को मजबूत बनाने का मंत्र दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, मण्डल प्रभारी अनिता जांगिड़, विधानसभा प्रभारी रोहताश फौजदार, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, महामंत्री संतोष कुमावत, मन की बात सयोंजक कृष्ण यादव, बुहाना मण्डल अध्यक्ष राजपाल तंवर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, पूर्व चेयरमैन पार्वती देवी, नरेश वर्मा, उपाध्यक्ष सज्जन जांगिड़, अशोक शर्मा, धर्मवीर चन्देलिया, नरेश भार्गव, वीरेंद्र यादव, मंत्री कविता सौंकरिया, प्रमोद सैनी, बूथ अध्यक्ष हिमांशु गौतम, सुमित योगी, सत्यनारयण शर्मा,रविकांत शास्त्री, रमेश सुनिया, सिकंदर सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like