एसएचओ विष्णु विश्नोई की श्रदांजली सभा आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी) 27 मई। मारवाड़ फाउंडेशन बीकानेर द्वारा आज जेल रोड स्थित भवन लक्ष्मीविलास में गत दो दिवस पूर्व अपने कर्तव्यनिष्ठ दबंग ईमानदारी और जनता के थानेदार विष्णु विश्नोई के निधन पर श्रदांजली सभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।

कार्यक्रम संयोजक बजरंग तंवर ने कहा कि जनता के दरबार के लिए जन सहानुभूति की एक मिसाल के रूप में एक विराट व्यक्तित्व पर मारवाड़ फाउंडेशन बीकानेर के बैनर तले श्रदांजली सभा में दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया व सिटी कोतवाली थानाधिकारी नवनीत पूर्व थानाधिकारी राजकुमार स्टाफ के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला उनके साथ के संस्मरण सुनाते हुए इस संधिग्ध हालात की मोत पर स्वयं के सिस्टम को दोषी बनाया ।

इस अवसर पर कॉन्सटेबल सम्पत बिश्नोई सोनू सिंघम रामनिवास पूरे स्टाफ के साथ मारवाड़ फाउंडेशन के उमेश सोलंकी अनिल हर्ष देहात महामंत्री जसराज सिंवर भाजयुमो के दुष्यंत तंवर दिनेश ओझा कन्हैयालाल टाक शिव माली अमरचंद निखिल शर्मा देव शर्मा मनीष मारू ऋषि रामपुरिया आदि कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए श्रदांजली अर्पित की

You might also like