शोभा पुजारी ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिवस मुख प्राणियों को डाला चारा, दाना पानी
सालासर,(दिनेश स्वामी)25मई। कोरोना महामारी के दौरान देशभर में चल रहे लॉकडाउन के कारण बालाजी गौशाला के अध्यक्ष की धर्मपत्नी ने फिजूलखर्ची न करते हुए अपना जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया। श्री बालाजी गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी की पत्नी शोभा पुजारी ने अपने 42 वें जन्म दिवस पर फिजूलखर्ची न करते हुए गोवंश को हरा चारा खिलाया व बेजुबान प्राणियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था करवाई। इस दौरान शोभा पुजारी ने साधु संतों का आशीर्वाद लिया व गोवंश को आयुर्वेदिक काढा पिलाया और गौ माता की पूजा अर्चना की, हवन किया। गौ सेवकों को प्रसाद व दक्षिणा देकर गौसेवकों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान शोभा पुजारी ने अपील करते हुए लोगों से कहा कि अपने जीवन में खुशियों के मौके पर फिजूलखर्ची ना करते हुए जरूरतमंद की सेवा करनी चाहिए। साथ ही बेजुबान प्राणियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करवानी चाहिए। कोरोना महामारी की जंग में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए सरकार के दिशा निर्देशों का पालना करनी चाहिए।