महात्मा गांधी विद्यालय में जूते वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
निसं
बुगाला (नवयत्न) । निकटवर्ती धायलों का बास स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मंगलवार को भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमन कुमारी धायल ने बताया कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है। इससे पहले विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी विद्यार्थियों को टी-शर्ट एवं लोअर सेट भी भेंट किए जा चुके हैं।इस मौके पर कैप्टन धूड़सिंह धायल, मूलचंद धायल, बलबीर धायल, चंदगीराम धायल, हेतराम मांठ, शीशराम, महेश कुमार, रवि प्रकाश, राधेश्याम, संजय कुमार एवं सुनील कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज और शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया तथा भविष्य में भी विद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाहों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।