लोहार्गल में 20 को झूलन उत्सव

निसं
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल स्थित सिद्धपीठ वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में 20 से 24 अगस्त तक झूलन उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर के श्री श्री 1008 श्री अश्विनी दास महाराज ने बताया कि पांच दिवसीय उत्सव के दौरान रोजाना कीर्तन, वेंकटेश बालाजी सरकार का विशेष श्रृंगार, आरती, झूला दर्शन और गोष्ठी का आयोजन होगा।

You might also like