विद्यालय में हुआ श्रीराम वाटिका का निर्माण

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नोखा में परम पूज्य ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (दंडी स्वामी) के सानिध्य में आयोजित हो रहे चातुर्मास कथा कार्यक्रम के तहत महाराज के 54वें जन्मदिन के अवसर पर पीएम श्री बाबा छोटूनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोखा में श्रीराम वाटिका का निर्माण किया गया। महाराज के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। श्रीराम वाटिका में नींबू, बिल्वपत्र, शहतूत, करंज, सहजन सहित अनेक पौधों का रोपण शाला स्टाफ, महावीर इंटरनेशनल नोखा एवं भक्तजनों द्वारा किया गया। वाटिका के निर्माण के लिए विद्यालय स्टाफ द्वारा तारबंदी एवं पौधरोपण का कार्य किया गया। इस कार्य में सरिता, सजन, हंसराज, श्यामसुंदर एवं आरिफ खान सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रहलाद राय मोहता, गिरधारी पारीक, महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, केंद्र चेयरमैन सुरेंद्र कुमार हीरावत, ईश्वरचंद दूगड़, डॉ एम पी तिवाड़ी, अनिल जैन, बाबूलाल कांकरिया एवं रामेश्वरलाल छींपा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नोखा एसीईबीओ शिवनारायण भादू एवं प्रधानाचार्य नारायण दत्त ने श्रीराम वाटिका के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में विकसित की गई यह वाटिका विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विद्यालय की सुंदरता में भी वृद्धि करेगी। विद्यालय परिवार ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

You might also like