श्याम सेवा मित्र समिति ने शुरू की प्याऊ, आमजन को मिलेगा ठंडा पानी

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर में भीषण गर्मी को देखते हुए श्री श्याम सेवा मित्र समिति राजलदेसर के तत्वावधान में आमजन की सुविधा के लिए सुभाष चौक बस स्टैंड पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। समिति अध्यक्ष देवकिशन सुथार के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में पंडित बृजेश दाधीच ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्याऊ का उद्घाटन कराया। प्याऊ शुरू होने से राहगीरों, यात्रियों व आमजन को गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर वीरेंद्र लाटा, एडवोकेट रोहित मारू, श्रवण सैनी, भागीरथ पारीक , विट्ठल दाधीच, तुलसीराम पांडे, रतन स्वामी, जगदीश पुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष देवकिशन सुथार ने बताया कि समिति द्वारा श्याम प्रेमियों के सहयोग से भव्य श्याम मंदिर का निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पर है। इसके साथ ही समिति “नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के तहत सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से समय-समय पर पौधारोपण जैसे कार्य भी किए जाते हैं।

You might also like