रजनीकांत सोनी का विधि सलाहकार बनने पर अभिन्नदन
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)31 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में पैरवी की स्थायी व्यवस्था के लिए नगर पालिका मंडल, छापर के विरूद्ध न्यायिक प्रकरणों में अधीनस्थ न्यायालय में पैरवी करने हेतु नियुक्त एडवोकेट रजनीकांत सोनी का एक सादे समारोह में अभिनंदन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बजरंग सैन ने बताया कि युवा अधिवक्ता रजनीकांत सोनी को विधि सलाहकार बनाने का राज्य सरकार का निर्णय सराहनीय है। इस हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट भीमशंकर शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन सोनी, मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा, एडवोकेट बसन्ती खेतान, सरोज सोनी आदि भी उपस्थित रहे।